बरही: प्रखंड के पंचायत बिजैया में सप्तमी के अवसर पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा का पट खोला गया। आरती के बाद भक्ति जागरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर उद्घाटन पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, पूर्व जिप प्रतिनिधि मो. कैयूम, समिति अध्यक्ष, उप प्रमुख देवलाल कुशवाहा एवं पूर्व मुखिया दशरथ यादव ने संयुक्त रूप से किया।वहीं अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक उमा शंकर अकेला ने कहा कि “दुर्गा पूजा सामाजिक एकता और आस्था का प्रतीक है, ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सद्भाव बढ़ता है।” वहीं मो. कैयूम ने रामायण कथा पर प्रकाश डालते हुए राम द्वारा रावण वध और आदि शक्ति दुर्गा द्वारा महिषासुर वध का वृतांत सुनाया और कहा कि “धर्म हमें हमेशा बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
भक्ति जागरण कार्यक्रम

