शिवाजी शाखा, बरही ने धूमधाम से मनाई शरद पूर्णिमा, विधायक हुए शामिल
प्रभात वाणी।
बरही ।भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरही में शरद पूर्णिमा के अवसर पर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शिवाजी शाखा द्वारा बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 7 बजे संपत से हुई, जिसके बाद स्वयंसेवकों ने चार गणों में विभाजित होकर खेल-कूद और शाखा गतिविधियों का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर हजारीबाग से आए ताराकांत शुक्ला ने बौद्धिक सत्र में शरद पूर्णिमा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव, कोडरमा जिला सह संघचालक दयानंद चौरसिया, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेश केशरी, मंडल करवा गुरुदेव गुप्ता, दिलीप राणा, शाखा करवा सुभाष जी, नंदकिशोर कुमार और निरंजन केशरी उपस्थित रहे।विकिरा के बाद खीर और पूड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, अनुशासन और उत्साह से ओतप्रोत रहा।



