खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने लगाया जनता दरबार, जनता की समस्याएं सुनीं

प्रभात वाणी।
बरही प्रखंड परिसर स्थित विधायक कक्ष में मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने जनता दरबार आयोजित कर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न शिकायतों और मांगों को लेकर पहुंचे। जनता दरबार में विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि बरही विधायक मनोज कुमार यादव सदैव जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक मनोज यादव के निर्देशन में क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उनकी जनसेवा की नीति के कारण लोगों का भरोसा लगातार बढ़ा है।रमेश ठाकुर ने कहा कि जनता की हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग को कार्रवाई हेतु भेजा जाएगा। मौके पर डॉ सुनील दत्ता, मुकेश कुमार, इंद्रदेव ठाकुर, सागर चंद्रवंशी, सचिन यादव, विशाल यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *