खबर  21 Bharat
  • November 1, 2026
  • Last Update October 27, 2026 7:50 am
  • AAGAR

चूड़ी के दाम ने कराया ऐसा बवाल कि दुकान बन गई रणभूमि! दोनों पक्ष आमने-सामने, CCTV में कैद मारपीट

चूड़ी के दाम ने कराया ऐसा बवाल कि दुकान बन गई रणभूमि! दोनों पक्ष आमने-सामने, CCTV में कैद मारपीट

आगर मालवा। मालीखेड़ी रोड स्थित चूड़ी की दुकान पर चूड़ी खरीदने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दुकान में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। घटना का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


पहला पक्ष: चूड़ी तोड़ने के बाद मारपीट का आरोप
दुकानदार राहुल गुप्ता की रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात एक महिला और पुरुष चूड़ी खरीदने दुकान पर पहुंचे थे। राहुल के मुताबिक दुकान होलसेल की होने की बात बताने के बावजूद चूड़ी लेने की जिद की गई। चूड़ी की कीमत 300 रुपये बताने पर 200 रुपये में देने की बात कही गई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा।

आरोप है कि इसके बाद महिला ने चूड़ियां और एक बॉक्स फेंककर तोड़ दिया। राहुल का आरोप है कि इसी दौरान जाकिर डंडा लेकर दुकान में आया और दुकान के बाहर खड़े साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे राहुल के भाई रितेश और कर्मचारी जितेंद्र के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। जितेंद्र को चाकू दिखाकर धमकाने का भी आरोप लगाया गया।
दूसरे पक्ष की FIR में अलग कहानी

वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत में फय्यूम ने अलग घटनाक्रम बताया है। उसके मुताबिक जाकिर अपनी पत्नी रीना के साथ चूड़ी खरीदने गया था। रीना को चूड़ियां पसंद नहीं आईं, जिसके बाद उसने चूड़ियां दुकान में फेंक दीं।
आरोप है कि इसी बात को लेकर दुकानदार राहुल गुप्ता ने जाकिर के साथ गाली-गलौज करते हुए लकड़ी से मारपीट की। जाकिर को बचाने पहुंचे फय्यूम के साथ कर्मचारी जितेंद्र द्वारा डंडे से मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने मारपीट में चोट लगने की बात कही है।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच

दोनों पक्षों की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं। अब पुलिस CCTV फुटेज, दोनों पक्षों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। मामले में आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *