खबर  21 Bharat
  • November 1, 2026
  • Last Update October 27, 2026 7:50 am
  • AAGAR

मां के दरबार में आया था दर्शन करने, लौट नहीं सका घर! युवक की अचानक मौत

मां के दरबार में आया था दर्शन करने, लौट नहीं सका घर! युवक की अचानक मौत

आगर मालवा। नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में मंगलवार रात उस समय माहौल गमगीन हो गया, जब महाराष्ट्र के नासिक से दर्शन करने आए करीब 30 वर्षीय युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। युवक दर्शन के बाद मंदिर परिसर में अपने साथियों के साथ खड़ा था, तभी अचानक चक्कर आने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

जानकारी के अनुसार नासिक से करीब 35 से 40 लोगों का दल मां बगलामुखी के दर्शन के लिए नलखेड़ा पहुंचा था। दर्शन-पूजन के बाद दल में शामिल रोहित पिता नाना खेरनार, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी नासिक, मंदिर परिसर में दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक चक्कर आया और वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

कर्मचारियों ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल

युवक के गिरने की सूचना मिलते ही मां बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति के कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल नलखेड़ा पहुंचाया।

अस्पताल में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव सहित चिकित्सकों की टीम ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीपीआर समेत उसे बचाने के हर संभव प्रयास किए, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

हार्ट अटैक की आशंका, पोस्टमार्टम से स्पष्ट होगी वजह

प्रारंभिक चिकित्सकीय जांच में युवक की मौत के पीछे हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और घटना की वैधानिक जांच शुरू कर दी है। दर्शन के लिए आए दल के साथ हुई इस घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए शोक का माहौल बन गया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *