खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

उच्च विद्यालय करियातपुर में सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार पाडेय ने बच्चों को दी कानून की शिक्षा

उच्च विद्यालय करियातपुर में सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार पाडेय ने बच्चों को दी कानून की शिक्षा

प्रभात वाणी।
बरही प्रखंड अंतर्गत उच्च विद्यालय करियातपुर में जागरूकता कक्षा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बरही थाना के सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को कानून, संविधान और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान एसआई नरेंद्र कुमार पांडेय ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि कानून का पालन करना हर नागरिक का नैतिक और संवैधानिक दायित्व है। समाज में छोटी-छोटी गलतियाँ भी कभी-कभी अपराध की दिशा में पहला कदम बन जाती हैं, इसलिए हमें हमेशा सचेत रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि कानून केवल सजा देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में अनुशासन और न्याय की भावना बनाए रखने का आधार है। उन्होंने साइबर ट्रैफिक नियमों तथा सुरक्षा, महिला सुरक्षा, सामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। श्री पांडेय ने बच्चों को नशा से दूर रहने, डिजिटल युग में साइबर ठगी से बचने की सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी बच्चों को नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की महत्ता बताई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे और उत्साहपूर्वक प्रश्न भी पूछे। विद्यालय परिवार ने पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार आदि उपस्थित हुए।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *