बरही: प्रखंड अंतर्गत खोड़ाहर पंचायत के आदिवासी बहुल गांव दौरवा कुंडवा में दुर्गा पूजा के अवसर पर लगने वाले आदिवासी जतरा मेले की तैयारी को लेकर अधिकारियों ने निरीक्षण किया।
बरही प्रमुख मनोज रजक, बीडीओ जयपाल महतो, खोड़ाहार मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव, पंचायत सेवक जितेंद्र साव और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र ने मौके पर पहुंचकर मेला आयोजकों से विधि-व्यवस्था की जानकारी ली।इस दौरान आयोजक सोमर टोप्पो ने बताया कि यहां हर साल एकादशी को आदिवासी जतरा मेला आयोजित होता है, जिसे स्थानीय लोग सजाते-संवारते हैं। इस मेले में न सिर्फ आदिवासी परिवार बल्कि पूरे बरही क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं।मौके पर मेला आयोजकों ने बीडीओ को जतरा मेले में शामिल होने का आमंत्रण पत्र भी सौंपा।


