खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

विधायक ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना, पूजा पंडालों में उमड़ा उत्साह

विधायक ने मां दुर्गा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना, पूजा पंडालों में उमड़ा उत्साह

बरही। दुर्गाष्टमी की रात बरही का माहौल भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा। स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण करते हुए श्रद्धालुओं से मिले और समितियों की व्यवस्था का जायजा लिया। समिति सदस्यों ने उन्हें भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक यादव ने कहा कि “मां दुर्गा से हम सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं। त्योहार केवल आस्था का नहीं, बल्कि भाईचारा और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से शांति व सद्भाव के साथ पूजा मनाने की अपील भी की। विधायक ने गया रोड, पटना रोड और धनबाद रोड स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित थे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *