बरही। गांधी जयंती के अवसर पर बरही प्रशासन ने गुरुवार को सख्ती दिखाते हुए हजारीबाग रोड समेत कई इलाकों में संचालित मांसाहारी दुकानों को बंद करा दिया। बरही थाना प्रभारी विनोद कुमार के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान खुलेआम खस्सी, मुर्गा, मछली बेच रहे दुकानदारों की तस्वीरें भी प्रशासन ने खींची। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा, “गांधी जयंती जैसे पावन अवसर पर मांस, मुर्गा और मछली की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है। यह राष्ट्रीय पर्व अहिंसा और गांधीवादी मूल्यों को सम्मान देने का प्रतीक है। हालांकि, विजयादशमी के मौके पर कई स्थानों पर मुर्गा-मीट की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। प्रशासन की सख्ती और बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच यह मुद्दा पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहे।
मांसाहारी दुकानें बंद


