खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बरकट्ठा पुलिस ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर किया जप्त, चालक गिरफ्तार

बरकट्ठा पुलिस ने अवैध बालू लदा दो ट्रैक्टर किया जप्त, चालक गिरफ्तार

बरकट्ठा। थाना पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार की शाम दो ट्रैक्टरों को जब्त किया। थाना प्रभारी पंकज सिन्दुरिया के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में बरकट्ठाडीह गांव से महिंद्रा और न्यू हॉलैंड कंपनी के दो ट्रैक्टरों को बालू लदे हुए पकड़ा गया।
मौके से न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर के चालक दीपक यादव, पिता लक्ष्मण यादव, ग्राम जतघघरा निवासी, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे ट्रैक्टर का चालक भागने में सफल रहा।
इस संबंध में बरकट्ठा थाना कांड संख्या 131/25 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार चालक दीपक यादव को पुलिस ने बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध खनन और बालू परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *