खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 655 ग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, 8.46 लाख का मशरुका जब्त

आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो 655 ग्राम अवैध अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, 8.46 लाख का मशरुका जब्त

धीरप हाडा,आगर मालवा में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना कोतवाली आगर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 किलो 655 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मोटरसाइकिल सहित करीब 8 लाख 46 हजार 500 रुपये का मशरुका जब्त किया गया है। इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस कार्रवाई कैसे हुई
मामला थाना कोतवाली आगर क्षेत्र का है। दिनांक 10 फरवरी 2026 को पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम काचरिया निवासी कमलसिंह आँजना अवैध अफीम लेकर मोटरसाइकिल से बडौद से आगर की ओर विक्रय के लिए आ रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट एवं एसडीओपी आगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में झौटा चौकी क्षेत्र अंतर्गत आगर–बडौद रोड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान आरोपी गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल को रोका गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की कमर से बंधी थैली में 2 किलो 655 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।
पुलिस ने मौके पर ही अफीम को विधिवत तौल कर सीलबंद किया और मोटरसाइकिल को जप्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 08/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी का बयान
कोतवाली प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी से पूछताछ जारी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी कमलसिंह पिता रमेशचन्द्र आँजना, निवासी ग्राम काचरिया, थाना बडौद, जिला आगर मालवा से अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय एवं परिवहन नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 96 हजार 500 रुपये बताई गई है, जबकि मोटरसाइकिल की कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर करीब 8 लाख 46 हजार 500 रुपये का मशरुका जब्त किया गया है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *