खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

ABVP Student Protest : भोपाल में शराब दुकान के विरोध में ABVP का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम और पथराव

ABVP Student Protest : भोपाल में शराब दुकान के विरोध में ABVP का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम और पथराव

हाइलाइट्स

  • भोपाल में ABVP का उग्र प्रदर्शन
  • कॉलेज के पास शराब दुकान को लेकर विरोध
  • पॉलिटेक्निक चौराहे पर सड़क जाम, ट्रैफिक प्रभावित
  • दुकान पर पथराव, पुलिस से झड़प

ABVP Student Protest : भोपाल।  भोपाल में कॉलेजों के पास संचालित शराब दुकान के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। एमएलबी गर्ल्स कॉलेज और एसवी को-एड कॉलेज के नजदीक दुकान होने से नाराज छात्रों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया।

Petrol Diesel Crisis : अफवाह से बिगड़े हालात’, आगर मालवा में पेट्रोल-डीजल के लिए मची अफरा-तफरी

पॉलिटेक्निक चौराहे पर जाम, ट्रैफिक प्रभावित

बुधवार दोपहर पॉलिटेक्निक चौराहे पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे राजा भोज सेतु से लेकर आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, लेकिन स्थिति धीरे-धीरे तनावपूर्ण होती गई।

 

उग्र प्रदर्शन: पथराव और बोर्ड फाड़ा

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने शराब दुकान के बोर्ड पर चढ़कर उसे फाड़ दिया और दुकान पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झड़प की स्थिति भी बनी।

MP Board Result 2026: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% छात्र पास, सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा

नियमों के उल्लंघन का आरोप

एबीवीपी ने आरोप लगाया कि संबंधित शराब दुकान शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में संचालित हो रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। संगठन ने प्रशासन पर इस मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता

संगठन का कहना है कि हाल ही में इस क्षेत्र में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं। शराब के नशे में लोग छात्राओं को परेशान करते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।

 

Ujjain bulldozer action : उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास अवैध निर्माणों पर बुलडोजर, 16 बिल्डिंग ध्वस्त

पहले ज्ञापन, अब उग्र आंदोलन

एबीवीपी के पदाधिकारियों के अनुसार, उन्होंने पहले कई बार शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन देकर दुकान हटाने की मांग की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उन्हें उग्र प्रदर्शन करना पड़ा।

मामले में प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की है। अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों की जांच की जाएगी और नियमों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://youtu.be/YIdBLYJxhvw?si=99llVg3do2VHAjlo

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *