खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में महिलाओं को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में महिलाओं को मिला नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श

प्रभात वाणी।
बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अभियान के दौरान कुल 95 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूजा कुमारी, अनीता कुमारी, एलटी शाहिद अली, एएनएम संगीता कुमारी, द्रोपदी कुमारी, बीटीटी रीना वर्मा, मंजू देवी, एसएस शाहजहां बेगम, निशि कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया। डीएस डॉ. प्रकाश ज्ञानी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को नियमित जांच, परामर्श और आवश्यक चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *