खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बिजली चोरी के आरोप में दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

प्रभात वाणी।
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरिया करमा में बिजली चोरी के आरोप में दस लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है,उसमें गौरियाकरमा के धोबियाटांड़ निवासी संतोष विश्वकर्मा, उमेश महतो, बहादुर महतो, सुनील कुमार वर्मा,राजेंद्र महतो, लखन महतो, लाखों महतो, भोला साव व गौरियाकरमा के लोहार टोला निवासी राजू विश्वकर्मा, पप्पू विश्वकर्मा शामिल है। छापामारी दल में सहायक विद्युत अभियंता सौरभ लिंडा, कनीय विद्युत अभियंता ओमकार जयसवाल, हरिद्वार कुमार समेत विद्युत कर्मी शामिल थे। यह कार्रवाई विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए की गई।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *