खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

भाकपा माले की स्टैंडिंग जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न।राज्य सचिव मनोज भक्त रहे मुख्य अतिथि, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा

भाकपा माले की स्टैंडिंग जिला कमिटी की बैठक सम्पन्न।राज्य सचिव मनोज भक्त रहे मुख्य अतिथि, बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी पर हुई चर्चा

हजारीबाग। यादव धर्मशाला में आज भाकपा (माले) की स्टैंडिंग जिला कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव पच्चू राणा ने की, जबकि बैठक में पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी के सातवें राज्य सम्मेलन के दस्तावेज को जिले की सभी शाखाओं तक पहुँचाया जाएगा। साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें चुनावी कोष, प्रचार अभियान और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ।

राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि पार्टी की आगामी तैयारी मजदूर संगठनों को खड़ा करने और जनआंदोलन को गति देने पर केंद्रित रहेगी। उन्होंने कहा कि संगठन के हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जनता के बीच मजबूती से जुड़ना होगा।

बैठक में आर.डी. मांझी, बैजनाथ मिस्त्री, राजेंद्र गोप, सुंदरलाल बेदिया, अशोक गुप्ता, सोहराय मांझी, सुधीर यादव, शेर मोहम्मद, रोहित मेहता, जगदीश महतो, पैरू प्रताप राम, सफदर इमाम सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *