खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

विधायक मनोज यादव ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला, झींगीबराय टीम बने चैंपियन फाइनल मुकाबले में दिखा खेल और जोश का शानदार संगम

प्रभात वाणी।
बरही प्रखंड के ग्राम डपोक स्थित पद्मानंद मैदान में आयोजित फाइनल क्रिकेट मुकाबले में माननीय विधायक मनोज कुमार यादव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उनके आगमन से खिलाड़ियों और दर्शकों में जोश का माहौल देखने को मिला। फाइनल मैच शिव शक्ति क्लब डपोक और झींगीबराय की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर डपोक की टीम ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। झींगीबराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 91 रन बनाकर 5 विकेट खोए। जवाब में डपोक की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जोरदार खेल दिखाया, लेकिन 8 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी। इस तरह झींगीबराय की टीम 6 रनों से विजयी रही और प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम की।मैच के दौरान पूरे मैदान में उत्साह और रोमांच का माहौल रहा। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल भावना की सराहना की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, तथा युवा समाजसेवी मुन्ना यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *