प्रभात वाणी
बरकट्ठा: झारखंड मोदी वरनवाल विकास संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष रंजन ने ओबीसी आरक्षण में कटौती को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि “अधिकार कभी बिना संघर्ष के नहीं मिला, और आज भी नहीं मिलेगा।”
उन्होंने बताया कि मंडल कमीशन के समय ओबीसी वर्ग को 27% आरक्षण मिला था, लेकिन अब उसे घटाकर केवल 14% कर दिया गया है, जो पूरे ओबीसी समाज के लिए चिंता और संघर्ष का विषय है।
संतोष रंजन ने कहा कि यह खुशी की बात है कि झारखंड में ओबीसी समाज से आने वाले नेता जानकी यादव को ओबीसी आयोग का अध्यक्ष और मंत्री बनाया गया है। यह अवसर है कि समाज एकजुट होकर अपनी मांगों को उनके समक्ष दृढ़ता से रखे।



