बरही प्रखंड के गोरियाकरमा पंचायत में रविवार को कांग्रेस पार्टी के पंचायत अध्यक्ष और पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नवमनोनीत जिला अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता है। श्री पटेल ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर प्रक्रिया के नाम पर बीजेपी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और वोट चोरी रोकने के लिए बीएलए तैयार करने का आह्वान किया।इस अवसर पर कई पंचायत पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और बूथ लिस्ट भी सौंपी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मन्नान वारसी ने की।



