खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

लखनऊ में मनोज यादव की भाजपा संगठन महामंत्री से मुलाकात, राजनीतिक पर चर्चा

बरही विधायक मनोज कुमार यादव अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्तर प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से शिष्टाचार भेंट की। विधायक मनोज यादव ने संगठन महामंत्री को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड और उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक मनोज यादव ने कहा कि धर्मपाल सिंह का मार्गदर्शन संगठन को सशक्त और दिशा देने में हमेशा प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मपाल सिंह के कुशल नेतृत्व और रणनीतिक सोच के कारण भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं। मुलाकात को विधायक ने अपने लिए प्रेरक बताते हुए कहा कि ऐसे संवाद से संगठन और जनता दोनों के प्रति जिम्मेदारी और मजबूत होती है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *