खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

सड़क पर तेज रफ्तार का कहर करियातपुर में स्कॉर्पियो पलटी, सवार चार लोग सुरक्षित बचे

बरही। रविवार दोपहर एनएच-19 पर करियातपुर के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वाहन में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए हैं, हालांकि एक युवक संदीप कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पिता जगदीश प्रसाद को हल्की चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो की रफ्तार अत्यधिक तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलटते हुए करीब 20 मीटर तक घिसटता चला गया। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तत्परता से राहत कार्य में जुट गए। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की गंभीर जान-माल की क्षति नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोग बरही से अपने गांव कोरियाडीह लौट रहे थे, तभी करियातपुर के पास यह हादसा हुआ।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *