खेलो से युवाओं में होता हैं विकाश – हरेंद्र गोप
प्रभात वाणी।
बरही। बसरिया पंचायत के पंचमाधव में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का आज समापन हो गया, इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया, फाइनल मुक़ाबले में लाईनस क्लब पंचमाधव व रालो के बिच मैच खेला गया, जिसमे रालो की टीम 1-0 से जीत दर्ज करते हुये, कप अपने नाम किया,इस टूर्नामेंट का आयोजन बसरिया पंचमाधव के द्वारा आयोजित की गयी थीं जिसका अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राणा, सचिव मंजीत यादव, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने अपनी अहम भूमिका निभाते हुए टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराया। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के तौर पर बसरिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप शामिल हुये विजेता और उपविजेता टीमों को कप शील्ड प्रदान करते हुये हौसला अफजाई कर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा है कि खेल से हमारा मानसिक और शारीरिक विकास होता है साथ हीं युवाओं में फैलती नशाखोरी जैसी कुरीतियों से निजात पाया जा सकता है,मौके पर प्रकाश ठाकुर,बिरेन्द्र सिंह,बिरेन्द्र यादव, कैलास यादव, विपुल राणा, जीतेन्द्र राणा, जीतेन्द्र कुमार,संतोष यादव,रोकी शर्मा,सहित सभी शामिल रहे।



