खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

विजैया, गुड़ियों मोदी टोला एवं गरजामू छठ घाट पर दिखी श्रद्धा और उमंग


बरही (प्रभात वाणी)। छठ महापर्व के अवसर पर विजैया, गुड़ियों मोदी टोला एवं गरजामू छठ घाट पर व्रतियों के सम्मान में दोनों अर्घ्य के दौरान स्वागत एवं हौसला-अफ़जाई की गई। छठ घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर डीएसपी चंद्र शेखर आज़ाद, अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो कैयूम, उप प्रमुख देवलाल कुशवाहा, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, पंचायत समिति सदस्य रोहित यादव, अनूप बरनवाल, सुनील यादव, सुशील यादव, अनिल कुमार यादव, सुरेश यादव, मेघलाल महतो, चंद्रिका प्रसाद, चंद्रिका दास, सुरेंद्र कुमार, सुनील प्रसाद, बैजनाथ यादव, अर्जुन मोदी, महेंद्र मोदी, सहदेव मोदी, उमेश कुमार मोदी, रवि मोदी तथा सोनू मोदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने छठ व्रतियों का सम्मान करते हुए उनके उत्साह की सराहना की और समाज में सौहार्द एवं एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *