खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर छठव्रतियों ने सबके कल्याण की कामना की


बरही (प्रभात वाणी)। उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया।छठव्रतियों ने बरहीडीह प्राचीन छठ घाट, न्यू कॉलोनी सूर्य मंदिर छठ घाट, रसोइयाधमना के बराकर नदी छठ घाट, करसो, खोड़ाहार, बरसोत, करियातपुर, धनवार, गोरिया करमा व अन्य जलाशयों में पंचायत के मुखिया छठव्रतियों के साथ भगवान भास्कर को अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि तथा परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव एवं क्षेत्र के सभी मुखिया ने भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर क्षेत्र का तरक्की की कामना की। वहीं बरही डीह प्राचीन छठ घाट पर विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप सदस्या प्रीति गुप्ता, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं के साथ सूर्य को अर्घ्य दिया और सर्व मंगल कामना की। इस मौके पर छठ घाट और घाट तक जाने वाले मार्गो पर पुलिस की तत्परता दिखी। सूर्य मंदिर समिति छठ घाट पर सक्रिय रहे। मौके पर समिति के अध्यक्ष राज सिंह चौहान, मुखिया शमशेर आलम, पंसस जीतू उर्फ जितेंद्र कुमार दिव्य, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू आलम, अमित सिंह, मोती सिंह, राजकुमार केसरी, आनंद कुमार, लोकेश ठाकुर महेंद्र प्रसाद, लखन सिंह, लखन पांडेय, राजवंशी सिंह, पिंटू ठाकुर आदि छठ घाट की व्यवस्था में दुरुस्त दिखे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *