खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

लेबरा गांव में बज्रपात से बैल की मौत, किसान को हुआ भारी नुकसान

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के लेबरा गांव में शुक्रवार की दोपहर बज्रपात की चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय किसान इमरान अंसारी, पिता इशाक मियां, का बैल रोजाना की तरह गांव के मैदान में चर रहा था। इसी दौरान अचानक तेज बारिश के साथ आसमान में बिजली कड़की और जोरदार बज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर बैल की मौके पर ही मौत हो गई।

किसान इमरान अंसारी ने बताया कि उन्होंने करीब 25 हजार रुपये की लागत से यह बैल खरीदा था, जिसके सहारे वे खेतों की जुताई और खेती-बारी का काम करते थे। बैल की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
उन्होंने प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *