खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

पोल्ट्री फार्म में जहर से सैकड़ों मुर्गों की मौत

सौरभ कुमार

बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के चुगलामो पंचायत अंतर्गत बगीया गांव स्थित एक पोल्ट्री फार्म में जहर देने से सैकड़ों मुर्गों की मौत हो गई।
फार्म संचालक राजू प्रसाद ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने साजिश के तहत फार्म के चारे में जहर मिला दिया, जिसके कारण अचानक बड़ी संख्या में मुर्गे मर गए। इस घटना से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
वहीं उप मुखिया चंद्रदीप पांडेय ने कहा कि यह कृत्य शरारती तत्वों का हो सकता है। उन्होंने घटना की जांच की मांग स्थानीय पुलिस प्रशासन से की है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *