खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

भारी बारिश से गैड़ा गांव में मिट्टी का घर गिरा, गाय-बछिया घायल

सौरभ कुमार
बरकट्ठा प्रखंड के गैड़ा गांव में बीते रात हुई अत्यधिक वर्षा के कारण ग्रामीण बालेश्वर राणा का मिट्टी का घर धराशायी हो गया। घर गिरने से अंदर बंधी एक गाय और उसकी बछिया मलबे में दब गई, जिससे दोनों घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मलबे में घरेलू उपयोग की वस्तुएं तथा खाने-पीने का सामान दबकर नष्ट हो गया। सौभाग्य से घटना के समय घर के सभी सदस्य दुर्गा पूजा का कार्यक्रम देखने कालीमंडा गए हुए थे, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *