खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

कुमकुम देवी ने दी बधाई, आदित्य साहू बने भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष

सौरभ कुमार
बरकट्ठाः भारतीय जनता पार्टी, झारखंड प्रदेश के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष का माहौल है। शनिवार की सुबह जीप सदस्य कुमकुम देवी ने आदरणीय राज्यसभा सांसद सह भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य साहू भैया जी से उनके आवास पर मुलाकात की और पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुमकुम देवी ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में संगठन और भी अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार और व्यापक होगा।
उधर, कार्यकर्ताओं ने भी इस नियुक्ति को लेकर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि आदित्य साहू एक सरल, मिलनसार और संगठनप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *