खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बरही सड़क निर्माण कार्य से राहगीरों व छठव्रतियों को मिलेगी सुविधा


50 लाख की लागत से पथ निर्माण विभाग करा रहा मरम्मत कार्य, विधायक के प्रयासों से संभव हुआ काम

बरही (प्रभात वाणी)। प्रखंड के सामंतों पंप से बरही चौक होते हुए गया रोड और धनबाद रोड तक की जर्जर सड़कों का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा लगभग 50 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। संवेदक बिपिन सिन्हा ने बताया कि कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने कहा कि यह कार्य विधायक मनोज कुमार यादव के विशेष प्रयासों से संभव हो पाया है। पिछले कई महीनों से सड़क की स्थिति अत्यंत खराब थी, जिससे राहगीरों, दुकानदारों और आम जनता को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। विशेषकर बरही चौक से गया रोड तक जगह-जगह गड्ढे हो गए थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।उन्होंने बताया कि छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए इस मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है। संवेदक ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और कार्य की नियमित निगरानी भी हो रही है। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि उपमुखिया मनोज उपाध्याय, मुखिया प्रतिनिधि टिंकू आलम, अशोक सिंह, राजकुमार केशरी सहित कई लोग मौजूद थे। सभी ने इस कार्य का स्वागत करते हुए कहा कि त्योहार के समय यह पहल जनता के लिए राहत भरी साबित होगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *