बरही पुलिस ने दो लोगों को भेजा जेल
प्रभात वाणी।

बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत मलकोको गांव की एक महिला ने बरही थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे पड़ोस के अमरदीप कुमार, कुलेश्वर वर्मा, संदीप कुमार पाठक और अनिल कुमार ने विवाद के दौरान उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मामले को लेकर बरही थाना में कांड संख्या 406/25 दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बरही पुलिस ने नईटांड़ निवासी अमरदीप कुमार व कुलदीप वर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


