खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

मकान के जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से महिला घायल

कदवा गांव की मजदूर महिला ने सरकार से मांगी सहायता

बरही (प्रभात वाणी)। खोड़ाहर पंचायत के कदवा गांव में एक मजदूर परिवार की महिला उस समय घायल हो गई जब उसके पक्के मकान की जर्जर छत का प्लास्टर अचानक गिर पड़ा। घायल महिला की पहचान मसोमात डुगनी देवी (पति स्व. परमेश्वर भुइयां) के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि रात में सोते समय अचानक छत का प्लास्टर गिर गया, जिससे वह घायल हो गई और बेहोश हो गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें रोमी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद सुबह बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। उनके पैर में गंभीर चोटें आई हैं। डुगनी देवी ने बताया कि उन्हें वर्ष 2005 में इंदिरा आवास योजना के तहत मकान मिला था, जो अब काफी जर्जर हो चुका है। परिवार में दो बेटे और बहुएँ हैं, जो मजदूरी कर किसी तरह जीवन-यापन करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें एक नए आवास की सख्त जरूरत है और सरकार से सहयोग की अपेक्षा है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *