बरही (प्रभात वाणी)। छठ पूजा के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुप्ता इम्पोरियम के परिवार की ओर से रबड़ी वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घाट से पूजा संपन्न कर लौटती व्रतियों के बीच प्रेमपूर्वक रबड़ी वितरित की गई। इस अवसर पर प्रो. कृष्णा कुमार गुप्ता ने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था और समर्पण का पर्व है, और इस अवसर पर समाजसेवा के रूप में रबड़ी वितरण परिवार की परंपरा बन चुकी है। इस अवसर पर करण गुप्ता और कामना गुप्ता विशेष रूप से बैंगलोर से कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे।कार्यक्रम में गुप्ता परिवार के सभी सदस्य माताजी शकुंतला देवी, राजेश प्रसाद, धर्मेंद्र गुप्ता, नरेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, करण गुप्ता, कुणाल गुप्ता, देव गुप्ता, संतोष गुप्ता, ध्रुव गुप्ता, दिया गुप्ता, गोविंदा, राधिका, गौरी देवी, ऋषभ गुप्ता, कामना गुप्ता, सेफाली देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी ने अपनी अहम भूमिका निभाई।



