
छठ घाटों की साफ-सफाई, लाइटिंग और सजावट में नवयुवकों व प्रतिनिधियों का सराहनीय योगदान
बरही (प्रभात वाणी)। परम आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा को लेकर ग्राम गुड़ियों, मोदी टोला और गरजामु में व्यापक तैयारियाँ की गईं। रविवार को पूरे गांव से लेकर छठ घाट तक साफ-सफाई और लाइटिंग का कार्य संपन्न हुआ। रंग-बिरंगी सजावट से पूरा क्षेत्र छठ की भक्ति में डूब गया है। छठ घाटों पर स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के लिए ग्रामीणों, नवयुवकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने सामूहिक श्रमदान किया। घाट तक जाने वाले मार्गों को रोशनी से सजाया गया, वहीं व्रतियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं। अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष मो क्यूम ने कहा कि छठ महापर्व स्वच्छता, सहयोग और सामूहिकता का प्रतीक है, ग्रामवासी मिलजुलकर व्रतियों के स्वागत में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो. कैयूम, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, मुखिया प्रतिनिधि मंसूर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य रोहित यादव, उप मुखिया सुखदेव यादव, पूर्व उप मुखिया सहदेव शर्मा, सुनील कुमार यादव, सुशील कुमार यादव, रंजन यादव, अनूप मोदी, संजय कुमार यादव, विकास यादव, रवि मोदी, सोनू मोदी, सहदेव यादव, और बिकी यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


