खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

गुड़ियों में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित, चक चुटियारो की टीम विजेता

प्रभात वाणी।
बरही प्रखंड अंतर्गत ग्राम गुड़ियों स्थित शिवांगी धाम मैदान में युवा क्लब गुड़ियों के तत्वावधान में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, अल्पसंख्यक कल्याण समिति के अध्यक्ष मो. कैयूम, उप प्रमुख देवलाल कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि मंसूर अंसारी एवं पूर्व मुखिया दशरथ यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत पहला मैच पेटुला (चौपारण) की टीम और चक चुटियारो (जयनगर) की टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर चक चुटियारो की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 101 रन बनाए। जवाब में पेटुला की टीम 8 ओवर में 95 रन ही बना सकी। इस प्रकार चक चुटियारो की टीम ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, मैदान में ऊर्जा और जोश का माहौल बना रहा। जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन युवाओं को खेल की ओर प्रेरित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने का उत्कृष्ट माध्यम हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि खेल व्यक्ति में अनुशासन, एकता और टीम भावना विकसित करता है। वहीं, मो. कैयूम ने कहा कि खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा समाज में भाईचारे की भावना बढ़ती है। कार्यक्रम में पंसस प्रतिनिधि रोहित यादव, युवा समाजसेवी मुन्ना यादव, कोल्हूवाकला पंसस प्रतिनिधि विनोद यादव, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, रघु मोदी, सुनील यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *