खबर  21 Bharat
  • November 2, 2026
  • Last Update October 27, 2026 7:50 am
  • AAGAR

बरही पुलिस की फुर्ती ने चौंकाया — कुछ ही घंटों में चोरी हुई थार बरामद

चोर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, लेकिन पुलिस की तत्परता से बढ़ा भरोसा

प्रभात वाणी, बरही।
बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बार फिर अपनी तेज़ कार्रवाई से लोगों का विश्वास जीत लिया है। बीती रात चोरी हुई महिंद्रा थार (JH 02 BR-4734) को पुलिस ने महज़ कुछ घंटों में बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यशपाल यादव (पिता प्रभु गोप) की थार गाड़ी देर रात करीब 3 बजे उनके घर से चोरी हो गई थी। उसी समय उनके पिता ने गाड़ी स्टार्ट होने की आवाज़ सुनी और बेटे को फोन किया। जब बेटे ने बताया कि वह तो घर में ही है, तब तत्काल 3:15 बजे बरही थाना को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस हरकत में आ गई। आसपास के थानों — रसोईया धमना, मदनगुड़ी, बगोदर और नगवा टोल प्लाजा — को अलर्ट किया गया। गश्ती के दौरान बिलौतीया मोड़ के पास संदिग्ध थार को देखा गया।

पुलिस ने पीछा किया, लेकिन भागते-भागते वाहन बरही बाइपास से तिलैया रोड की ओर एक गड्ढे में फंस गया। सिर्फ डेढ़ घंटे के अंदर यानी 4:41 बजे पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली। हालांकि, चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों ने स्टीयरिंग लॉक तोड़कर और नंबर प्लेट हटाकर चोरी को अंजाम दिया था। इतनी तेज़ और सटीक कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की छवि मजबूत हुई है। ग्रामीणों ने बरही पुलिस की फुर्ती और मुस्तैदी की सराहना की है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *