बरही।रसोईया धमना स्थित रॉयल ऑर्किड इंटरनेशनल स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा प्रतिफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों के बीच नर्सरी से दसवीं वर्ग की परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई। परीक्षा परिणाम से अभिभावक काफी संतुष्ट नजर आए। उन्होंने विद्यालय के बेहतर शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय में नियमित रूप से आयोजित अभिभावक गोष्ठियों से बच्चों की कमजोरियों की पहचान होती है, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों के प्रदर्शन में निरंतर सुधार देखने को मिल रहा है। विद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं बल्कि शिक्षक, छात्र और अभिभावक के बीच सकारात्मक समन्वय को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक संजय रविदास, श्वेता साहू, राणा दास, भुनेश कुमार, शुभम दुबे, शेरोन थॉमस, ऊषा देवी, इंदु कुमारी, रीता पाठक, सबिता सोरेन, रोहित यादव, रीना कुमारी, आकांक्षा मरांडी, साक्षी कुमारी और पुतुल कुमारी उपस्थित थे। सभी शिक्षकों ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



