हाइलाइट्स
- 72 घंटे में अपहरण मामले का खुलासा
- नाबालिग अकोदिया रेलवे स्टेशन से बरामद
- आरोपी तस्लीम गिरफ्तार
- पुलिस की त्वरित कार्रवाई से सफलता
minor kidnapping case : शाजापुर। शाजापुर जिले के अवंतीपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत 20 मार्च को ग्राम अरनिया से 17 वर्षीय नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया। परिजनों ने आरोप लगाया कि एक अज्ञात युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पुलिस ने गठित की विशेष टीमें
मामले की गंभीरता को देखते हुए शाजापुर पुलिस तुरंत हरकत में आई। एसपी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर विशेष टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय और एसडीओपी निमेष देशमुख की निगरानी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
72 घंटे में अकोदिया रेलवे स्टेशन से सफलता
लगातार प्रयासों के बाद 23 मार्च को पुलिस को अकोदिया रेलवे स्टेशन पर सफलता मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया और मौके से आरोपी तस्लीम को गिरफ्तार कर लिया।
Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
आरोपी और आगे की कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपी तस्लीम, उम्र 22 वर्ष, अरनियाकला का निवासी बताया गया है। पुलिस ने नाबालिग और आरोपी दोनों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस पूरे ऑपरेशन में तिलावद चौकी प्रभारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता और समन्वय से 72 घंटे के भीतर मामले का सफल खुलासा संभव हो सका।
MP weather news : मध्यप्रदेश में मौसम का बड़ा यू-टर्न, 3 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से राहत
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://youtu.be/aRGSbSwS1uU?si=5V3WlO0XX2RVOqt6


