खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

धीरप हाडा,आगर मालवा। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा कार्यकर्ताओं द्वारा उनके विचारों को याद किया गया।

नेताओं ने रखे विचार
भाजपा मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापत ने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जिसके पीछे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संघर्ष और समर्पण है। उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलते हुए भाजपा सरकार अंतिम व्यक्ति तक जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
जिला उपाध्यक्ष अजय जैन ने भाजपा की दो सीटों से शुरू होकर अपने दम पर बहुमत की सरकार बनाने तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा सरकारें जनसंघ के संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा आज अपने सिद्धांतों और विचारधारा के कारण विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और भारत माता को आराध्य मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि देशभर में पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला कार्यालय मंत्री अशोक प्रजापत, गोपाल कुंभकार, रवि फरन्ड, बग्दुराम चौहान, उमेश जादम, सोनू जादम, चांदमल मालवीय सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा द्वारा दी गई।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *