खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

Petrol Diesel Crisis : अफवाह से बिगड़े हालात’, आगर मालवा में पेट्रोल-डीजल के लिए मची अफरा-तफरी

Petrol Diesel Crisis : अफवाह से बिगड़े हालात’, आगर मालवा में पेट्रोल-डीजल के लिए मची अफरा-तफरी

हाइलाइट्स

  • ट्रोल-डीजल किल्लत की अफवाह से देर रात पंपों पर भीड़
  • लोग ड्रम और केन लेकर ईंधन भरवाने पहुंचे
  • कई स्थानों पर लंबी कतारें और अफरा-तफरी का माहौल
  • पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की और व्यवस्था बहाल कराई

Petrol Diesel Crisis : आगर मालवा। जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह फैलने के बाद मंगलवार देर रात हालात बिगड़ गए। अफवाह के चलते लोगों में घबराहट बढ़ी और कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ जमा हो गई।

MP Board Result 2026: 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% छात्र पास, सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा

जैसे ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पेट्रोल-डीजल खत्म होने की खबर फैली, लोग देर रात ही अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए पंपों पर पहुंचने लगे। इस दौरान कई स्थानों पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे अव्यवस्था की स्थिति बन गई।

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब लोग अपने वाहनों के साथ-साथ ड्रम और केन लेकर भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। इससे पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और हालात नियंत्रण से बाहर दिखाई देने लगे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ड्रम और केनों में ईंधन भरवाने की कोशिश कर रहे लोगों को हटाया और व्यवस्था बहाल कराई। साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Ujjain bulldozer action : उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास अवैध निर्माणों पर बुलडोजर, 16 बिल्डिंग ध्वस्त

सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि अफवाह के कारण अचानक भीड़ बढ़ गई थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन की लोगों से अपील

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं। लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की सलाह दी गई है।

Ujjain chemical factory workers : उज्जैन की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा खुलासा, 30 से ज्यादा कर्मचारियों की सुनने की क्षमता 70–80% तक प्रभावित

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://youtu.be/gpyWA1Q2bSI?si=janWrTi5oDournP3
editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *