हाइलाइट्स
- उज्जैन की केमिकल फैक्ट्री से गंभीर मामला सामने आया
- 30 से अधिक कर्मचारियों की सुनने की क्षमता प्रभावित
- कर्मचारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
- लेबर कोर्ट और प्रशासन से की गई शिकायत
Ujjain chemical factory workers : उज्जैन। जिले की एक निजी केमिकल फैक्ट्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 30 से अधिक कर्मचारियों की सुनने की क्षमता गंभीर रूप से प्रभावित होने का दावा किया गया है।
लंबे समय से काम कर रहे थे कर्मचारी
जानकारी के अनुसार, ये कर्मचारी लंबे समय से फैक्ट्री में कार्यरत थे, जहां पेस्टिसाइड्स से जुड़े रसायनों का निर्माण किया जाता है। कर्मचारियों का आरोप है कि लगातार केमिकल के संपर्क में रहने और पर्याप्त सुरक्षा उपायों की कमी के कारण उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ा है।
70 से 80 प्रतिशत तक सुनने की क्षमता प्रभावित
कर्मचारियों का कहना है कि कई लोगों की सुनने की क्षमता 70 से 80 प्रतिशत तक प्रभावित हो चुकी है। स्थिति इतनी गंभीर है कि कुछ कर्मचारियों को अब मशीन (हियरिंग एड) की मदद से सुनना पड़ रहा है।
प्रबंधन पर कार्रवाई न करने का आरोप
श्रमिकों ने यह भी आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर कई बार कंपनी प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।
प्रशासन और कोर्ट में शिकायत
इसके बाद कर्मचारियों ने मामले की शिकायत लेबर कोर्ट और जिला प्रशासन से की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और संबंधित कंपनी के खिलाफ उचित कार्रवाई हो।
Mukesh Nayak Congress : भोपाल में शिक्षा टेंडर पर बवाल, कांग्रेस ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://youtu.be/imFt6SoCc-w?si=y0FJEURRR4vri-Qd


