खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

दौरवा-जवातरी सड़क निर्माण के लिए सांसद मनीष जायसवाल की पहल

ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद

बरही (प्रभात वाणी)।प्रखंड के दौरवा से जवातरी तक सड़क निर्माण की पुरानी मांग अब पूरी होने की राह पर है। क्षेत्र की बदहाल सड़क को लेकर भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी और जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता ने सांसद मनीष जायसवाल को मांग पत्र सौंपा। सांसद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार को ज्ञापन भेजा और ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर सड़क को प्राथमिकता सूची में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता को भी शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया। सांसद जायसवाल ने कहा कि यह सड़क ग्रामीणों के आर्थिक और सामाजिक जीवन की धुरी है, अतः इसके निर्माण में देरी नहीं होगी। भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी ने इसे क्षेत्र की जीवनरेखा बताया, जबकि गुरुदेव गुप्ता ने सांसद की त्वरित पहल के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि अब यह सड़क जल्द ही बेहतर स्वरूप में नजर आएगी।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *