खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बरही के पड़ीरमा अड़वार में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा

ग्रामीणों ने किया गौ पूजन, हुआ भंडारा और सामूहिक प्रसाद ग्रहण

बरही (प्रभात वाणी)। प्रखंड के पड़ीरमा गांव स्थित अडवार में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया गया। ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत गौ माता, बैल और अन्य पशुओं का पूजन कर समृद्धि और शांति की कामना की। सुबह से ही गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। पूजा की शुरुआत ढोल-नगाड़ों की धुन पर गौ माता की अगवानी, जिसे “नेता देना” कहा जाता है, से हुई। इसके बाद दिनभर पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। शाम को ग्रामीणों ने पुआ-पकवान बनाकर गौ माता को अर्पित किया। ग्रामीणों ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गांववासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था, उसी उपलक्ष्य में यह पर्व प्रतिवर्ष मनाया जाता है। कार्यक्रम का आयोजन गांव के युवाओं और बुजुर्गों के संयुक्त प्रयास से किया गया। मौके पर महेश यादव, विनोद यादव, सुधीर यादव, मोतीलाल यादव, रोहित गिरी, हीरालाल यादव, रविंद्र यादव, शंभू यादव, अनुज यादव, महेंद्र यादव, इंद्रदेव यादव, सुरेश पासवान सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। पूजा के उपरांत सभी ने सामूहिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *