खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

धवारी टीम बनी बेलहरा फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन

रोमांचक फाइनल मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट से स्टार क्लब बेलहरा को दी मात

प्रभात वाणी।
बरही प्रखंड के ग्राम बेलहरा में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को धवारी (बरकट्ठा) और स्टार क्लब बेलहरा (मलकोको) टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच रोमांचक खेल हुआ, जो निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा। इसके बाद परिणाम का फैसला पेनल्टी शूटआउट से किया गया, जिसमें धवारी की टीम ने जीत हासिल की। विजेता धवारी टीम को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी और 7,000 रु. का चेक प्रदान किया गया, जबकि उपविजेता स्टार क्लब बेलहरा को ट्रॉफी और 4,000 रु. का चेक दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो. कैयूम, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, पंसस रोहित यादव, भाजपा ओबीसी युवा नेता मुन्ना यादव, केदार यादव, रिझाओ महतो, संजय पांडे, विकास यादव, डॉ. दिनेश यादव, टोकन यादव, लालजीत सिंह, कन्हैया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *