खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल शामिल हुए

प्रभात वाणी।
पदमा प्रखंड अंतर्गत रोमी पंचायत भवन परिसर में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रखंड और पंचायत पदाधिकारीयों को प्रमाण पत्र सौंपा गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल एवं बरही विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अरुण साहू उपस्थित रहे। सभा को संबोधित करते हुए श्री पटेल ने संगठन को मजबूती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वक्त पूरे भारत में संगठन सृजन कार्यक्रम किया जा रहा है, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगा। साथ उन्होंने वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का भी विशेष रूप से चर्चा करते हुए बताया कि वोट की चोरी होती है तो लोकतंत्र का मूल स्वरूप ही खतरे में पड़ जाता है। वहीं अरुण साहू ने कहा कि काग्रेस के शिखर और युवा नेता राहुल गांधी के द्वारा शुरू की गई यह मोहीम सिर्फ राजनीतिक आंदोलन नहीं बल्कि जनता के अधिकारों की रक्षा का एक राष्ट्रीय जन आंदोलन है। आज देश भर में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है ऐसे में हर नागरिक को सजग़ रहना जरूरी है। सभा को कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गौतम कुमार मेहता, जिला उपाध्यक्ष डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, जिला ओबीसी अध्यक्ष दीपक गुप्ता, पदमा प्रखंड उपाध्यक्ष गोविंद मेहता आदि ने संबोधित किया मौके पर पंकज मेहता, अजय मेहता, चांद पासवान, मो अनवर अंसारी, चुन्नू कुमार, पवन राना, अनिल शर्मा, अरुण प्रसाद, महादेव प्रसाद
मेहता, विक्की चंद्रवंशी, वीरेंद्र कुमार, करण ओझा, गौतम चंद्रवंशी, अंकुश कुमार, मनीष प्रसाद, विकास कुमार, अशोक मेहता आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *