खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बेलकप्पी पंचायत में आज किसानों की बैठक, IFFCO कंपनी के अधिकारी रहेंगे शामिल

बेलकप्पी पंचायत में आज किसानों की बैठक, IFFCO कंपनी के अधिकारी रहेंगे शामिल

बरकट्ठा (हजारीबाग):
बेलकप्पी पंचायत क्षेत्र के किसानों के लिए आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक 7 अक्टूबर 2025, सुबह 11:00 बजे साहू कृषि केंद्र भवन, बंडासिंगा मोड़ पर होगी।

बैठक का आयोजन IFFCO (उर्वरक कंपनी) की ओर से किया जा रहा है, जिसमें किसानों को उर्वरक उपयोग, आधुनिक खेती तकनीक और कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

पैक्स अध्यक्ष संजय कुमार साव ने बताया कि इस बैठक में बेलकप्पी पंचायत के सभी किसान भाइयों, समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों से उपस्थिति की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि यह बैठक किसानों के हित में उपयोगी सिद्ध होगी और सभी से अनुरोध है कि समयानुसार उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *