बरही । महानवमी की अवसर पर स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल अपने समर्थको संग प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान सांसद को पूजा समिति की ओर से भगवा गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सांसद ने पूजा व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में समिति के लोगों से जानकारी लिया। माता रानी के दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने के सलाह दिए। इस दौरान उन्होंने धनबाद रोड पुराना दुर्गा मंदिर, नया दुर्गा मंदिर, पटना रोड, गया रोड, करियातपुर, रसोईया धमना आदि स्थानों पर पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी से क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि और शांति की कामना किया। भ्रमण के दौरान जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी, बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता नंदकिशोर गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष उदय केशरी, कोषाध्यक्ष बिनोद केशरी, उपाध्यक्ष बलराम केशरी, शिवा निषाद व अन्य लोग मौजूद थे।
- October 2, 2025
0
31
Less than a minute
Tags:
editor
Related Articles
51 हजार कलश यात्रा से पहले मचा हड़कंप!
- August 13, 2026
Susner temple controversy : सुसनेर में मंदिर की…
- February 17, 2026
कोरियाडीह छठ घाट पर युवाओं का सामूहिक श्रमदान
- October 25, 2025


