खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

श्रीदस स्कूल की छात्रा ने बनाया सेंसर बेस्ड रोबोटिक्स मॉड्यूल

बरही (प्रभात वाणी)। देवचंदा मोड स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा आदिति आनंद ने एक सेंसर बेस्ड “क्लासरूम एनर्जी सेविंग मॉड्यूल” तैयार किया है, जो ऊर्जा बचत और किसानों की सुरक्षा दोनों में उपयोगी है। यह मॉड्यूल मोशन डिटेक्ट कर अलार्म बजाता है, जिससे अनावश्यक बिजली की खपत रोकी जा सकती है। खेतों में फेंसिंग के पास किसी गतिविधि पर यह किसान को भी सतर्क करता है। स्कूल प्रिंसिपल के. कुमार ने इसे इनोवेटिव प्रोजेक्ट बताया, जबकि मैनेजर राकेश कुमार ने आदिति और रोबोटिक्स टीचर अमन सर की मेहनत की प्रशंसा की। रामगढ़ की निवासी आदिति की इस उपलब्धि पर परिजन गर्व महसूस कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *