खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बराकर नदी का बढ़ा जलस्तर बना छठ व्रतियों के लिए चुनौती

ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से जेसीबी व ट्रैक्टर लगाकर बना रहे छठ घाट

बरही (प्रभात वाणी)। इस वर्ष बरही क्षेत्र में बराकर नदी का जलस्तर बढ़ जाने से छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। नदी का पानी खेतों के किनारे तक पहुंच जाने से घाट की पर्याप्त जगह नहीं बची है, जिससे छठ घाटों की तैयारी प्रभावित हुई है।हालात को देखते हुए रसोईया धमना पंचायत के ग्रामीणों ने सामूहिक पहल करते हुए स्वयं घाट तैयार करने का जिम्मा उठाया है। स्थानीय मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन व ट्रैक्टर की मदद से बालुई मिट्टी भरकर घाट के लिए सुरक्षित जगह तैयार की। इसके बाद युवाओं ने कोड़ी-कुदाल से मिट्टी को समतल कर पूजा स्थल को व्यवस्थित करना शुरू किया। ग्रामीणों की मेहनत और आपसी सहयोग से घाट निर्माण कार्य तेजी से जारी है। मौके पर प्रो. बद्री साहू, रोहित साहू, किशोरी साहू, बीरेंद्र साहू, सिकंदर कुमार, प्रदीप रविदास, उदय कुमार, शंभू कुमार, शशि कुमार, राहुल राणा, रंजीत कुमार, राजेश कुमार, सुजीत कुमार और रवि कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद वे छठ महापर्व की परंपरा को आस्था और एकजुटता के साथ निभाएंगे। उनका कहना है कि यह पर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि सामूहिक सहयोग और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *