बरही प्रखंड के बरसोत पंचायत अंतर्गत ग्राम बरियठा बिरहोर टोला में कर्मयोगी अभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी जयपाल महतो एवं स्थानीय मुखिया मोतीलाल चौधरी उपस्थित रहे।शिविर के दौरान विभिन्न लाभुकों को योजनाओं से जोड़ा गया। मौके पर आयुष्मान कार्ड 18, जन्म प्रमाण पत्र 40, पेंशन 05, दीदी बाड़ी योजना 15 तथा मनरेगा योजना के तहत 01 टीसीबी का लाभ लोगों को प्रदान किया गया। साथ ही बिरहोर टोला से आरियों रोड तक पथ निर्माण कार्य का प्रस्ताव भी रखा गया। इस अवसर पर कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार दास, डॉ. प्रकाश ज्ञानी, सुरेंद्र कुमार दास, समीर कांत रंजन, परवेज आलम, कमलेश भारती, विजय कुमार, प्रशांत कुमार, मोहन मिर्घा, पंचायत सचिव प्रियंका कुमारी, वार्ड सदस्य शिवपूजन शर्मा, प्रकाश कुमार, रोजगार सेवक टिंकू कुमार मेहता, पंचायत सहायक दिनेश चंद्रवंशी, रानी दास, सुजीत कुमार, माया देवी, बबिता देवी, रीना देवी, आंगनबाड़ी सेविका बसंती देवी, राजेंद्र शर्मा, अरुण कुमार भारती, शंभू यादव, अंगना बिरहोर, सोनी बिरहोर सहित कई लोग मौजूद थे।बीडीओ जयपाल महतो ने कहा कि कर्मयोगी अभियान का उद्देश्य जनजातीय विकास और सामाजिक परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सशक्त बनाना है।



