खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

बरही विधायक ने अधीक्षण अभियंता को लिखा पत्र, विभिन्न पंचायतों में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग

प्रभात वाणी।
बरही विधानसभा क्षेत्र के विधायक मनोज कुमार यादव ने क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग को लेकर अधीक्षण अभियंता, विद्युत आपूर्ति विभाग, हजारीबाग को पत्र लिखा है। विधायक श्री यादव ने पत्र में कहा है कि बरही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई गांवों में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण लोगों को इस भीषण गर्मी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से शीघ्र पहल करते हुए ट्रांसफार्मर बदलने का आग्रह किया है।विधायक ने पत्र में बताया है कि बरही प्रखंड के अंतर्गत मंझदरी पंचायत के ग्राम भेलराखु मोती टोला में 25 के.वी.ए., उपरी पंचायत के ग्राम अड्डारवीर टोला में 25 के.वी.ए., इन्द्रा पंचायत के ग्राम गुढियारी में 100 के.वी.ए., बसौती पंचायत के ग्राम हरीयनवत में 100 के.वी.ए. का ट्रांसफार्मर, गोरियाकरमा पंचायत के ग्राम रसीदगंज छोटकी मोहल्ला में 25 के.वी.ए. चौपारण प्रखंड के अंतर्गत मझदर पंचायत के ग्राम ओरीखाल मझदर में 25 के.वी.ए., मझदर पंचायत के ग्राम अजबतरी में 25 के.वी.ए, पंडरकला पंचायत के ग्राम कम्पसरा में 63 के.वी.ए., बेला पंचायत के ग्राम रानीगंज में 100 के.वी.ए. ट्रांसफार्मर, पदमा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम कुट्टीपिपरा के महिसायपुर शाखा में नवीन अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की गई है। विधायक ने कहा है कि आम जनता की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए विभाग जल्द आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *