खबर  21 Bharat
  • September 18, 2026
  • Last Update August 13, 2026 4:25 pm
  • AAGAR

जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

प्रभात वाणी।
बरही थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर मंगलवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप लगा रहे हैं। पहले पक्ष से कटियौन निवासी वीणा देवी पति राजकिशोर सिंह निवासी, सिधेश्वर सिंह पिता मेघन सिंह, मुकेश सिंह पिता राजकुमार सिंह, रामफल सिंह पिता मेघन सिंह, दूसरे पक्ष से बेबी देवी पति दिनेश्वर सिंह, शिवदास सिंह, संजीत कुमार पिता दिनेश्वर सिंह, रोशन सिंह पिता शिवदास सिंह, सुदामा देवी पति शिवदास सिंह शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद बरही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त की। सभी घायलों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *